राजनांदगांव । जिला कोसरिया यादव महासभा की बैठक व कोसरिया यादव समाज भवन चिखली का लोकार्पण शासकीय प्रेस के पीछे मंगल भवन चिखली में संपन्न हुआ । सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण जी की पुजा अर्चना मुख्य अतिथि श्रीमति हेमा देशमुख जी एवं श्री मन्ना यादव उपाध्यक्ष छ.ग. राज्य गौ सेवा आयोग व कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारियों द्वारा की गई । तद्श्चात महापौर जी द्वारा कोसरिया यादव समाज चिखली का लोकार्पण किया गया साथ ही महापौर और पार्षद गणों का स्वागत अभिनंदन व उद्बोधन संपन्न की गई, बैठक की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक विषयों पर विचार मंथन की शुरूवात सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा किया गया । विचार रखा गया कि कोरोना आपदा एवं शासन के प्रोटोकॉल का पालन करने के कारण विगत दो वर्षो तक समाज में सक्रिय रूप आयोजन नही किया जा सका । अब समय को देखते हुए सर्किल व नगर स्तर पर सामाजिक गति विधियों को नई आयाम देने सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया है । आने वाले समय में समाज को मजबूत करने सभी ने एकजुटता दिखाई । इसके साथ ही समाज द्वारा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाये जाने के विषय पर परिचर्चा एवं समन्वय स्थापित करते हुए श्री महेश यादव बोईरडीह को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाये जाने प्रस्ताव रखा गया साथ ही मन्ना यादव जिलाध्यक्ष राजनांदगांव के कार्यकाल को दो वर्ष बढ़ाने जाने के विषय पर उपस्थित जिला पदाधिकारियों सर्किल अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया । यह सर्वविदित है कि मानपुर औंधी से गड़ई साल्हेवारा तक का क्षेत्र व ६५ सर्किलों का संगठनात्मक निर्वाहन कठिन कार्य है एवं जिलाध्यक्ष मन्ना यादव को छ.ग. राज्य गौ सेवा आयोग का उपाध्यक्ष बनाये जाने पर अतिरिक्त भार को देखते हुए समाज को यह अहं निर्णय लेना पड़ा ।

अब कोसरिया यादव महासभा को सशक्त बनाने एवं सामाजिक गतिििवधियों को निरन्तर सक्रिय रखने की दिशा में जिलाध्यक्ष मन्ना यादव एवं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महेश यादव सक्रिय रूप से अपने कर्तव्यो का निर्वाहन करेगें । आने वाले समय में समाज को श्रेष्ठ उन्नत एवं शिक्षित बनाने की दिशा में कार्य योजना बनाई जावेगी । उक्त सामाजिक बैठक एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सर्व श्री विश्वनाथ यादव जी नारायण यादव जी, शंकर यादव जी, श्रीमति मंजू यादव जी, श्रीमति आरती यादव जी, राजेश यादव जी, श्रीमति शीला यादव, संतोष यादव, चन्द्रशेखर यादव, प्रेम यादव, धन्ना यादव, राजेश यादव (पप्पू) धन्ना यादव, छुरिया आनंद यादव, मिलन यादव, हरीश यादव, रवि यादव, सुनील यादव, श्रीमति कांता यादव, गीता यादव, पुष्पा यादव, ईश्वर यादव, तुलाराम यादव, छबील यादव, हिन्सा यादव कैलाश यादव, हरी यादव, रािधका यादव, मीना यादव, राजेन्द्र यादव, खेमचंद यादव, श्रीराम यादव, उभय यादव, पुरन लाल यादव, नरेन्द्र यादव, भूपेन्द्र यादव, सूरज यादव, मन्नू यादव, इसके साथ ही युवा संगठन एवं महिला संगठन सर्किल पदाधिकारियों एवं सदस्यगण थे ।
