राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव के वाणिज्य विभाग द्वारा मैनेजमेंट एसए कैरियर विषय पर सिमर महाविद्यालय दुर्ग के प्रबंधक प्रशासन विनय भारद्वाज एवं टीम के द्वारा व्याख्यान का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एमएल साव, सतीश वानखेड़े, वाणिज्य विभाग से डॉ. लाली शर्मा, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, करूणा वर्मा व छात्राएं उपस्थित रही। डॉ. एमएल साव ने छात्राओं को प्रबंध की महत्ता की जानकारी दी। सिमर महाविद्यालय से एमबीए की छात्रा गरिमा के द्वारा छात्राओं से प्रश्न किया गया कि वे स्नातक के बाद क्या करेगें। उन्होंने कौन सा कैरियर या क्षेत्र चुना है? उन्होंने छात्राओं को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रबंध कौशल के महत्व से अवगत कराया। सिमर महाविद्यालय से एमबीए की छात्रा बंदिता के द्वारा उन्होंने छात्राओं को एमबीए के बाद मिलने वाली कैरियर विकल्पों की जानकारी दी। सिमर महाविद्यालय से एमबीए की छात्रा शबनम ने छात्राओं को एक खेल के द्वारा सामूहिक प्रयास, निरीक्षण क्षमता, सर्तकता, नेतृत्व क्षमता आदि के महत्व को समझाया। गरिमा के द्वारा एमबी प्रवेश हेतु आवश्यक अर्हता, प्रवेश प्रक्रिया कैट-गैट की परीक्षा व प्रवेश हेतु फीस की जानकारी दी गई। अंत में शबनम द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया एवं कोर्स के माध्यम से जो रोजगार के अवसर है उनके बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लाली शर्मा के द्वारा किया गया व डॉ. प्रज्ञा मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया
