उत्तर प्रदेश में आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया की 57 सीटों पर मतदान जारी है। यूपी में सुबह 11 बजे तक 21.79 फीसदी मतदान हो गया है। सबसे ज्यादा बस्ती में वोटिंग हुई है।
बस्ती सदर विधानसभा 310 बरडाड़ के बूथ संख्या 361, 62, 63 के मतदाताओ ने बूथ बदलने की वजह से मतदान का विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों का वोट पंचायत भवन पर पड़ता था, जो सुकाली पुरवा कर दिया गया। इसी वजह से ग्रामीण नाराज है। ग्रामीणों का कहना है जहां 300 वोट है, वहां पर बूथ बना दिया गया,जबकि यहां एक हज़ार वोट है।
देवरिया में 19.64 मतदान प्रतिशत
रुद्रपुर 21.5 प्रतिशत
देवरिया सदर 22.32 प्रतिशत
पथरदेवा 24 फीसदी
रामपुर कारखाना 22.4 प्रतिशत
भाटपाररानी 22.5 फीसदी
सलेमपुर 24 प्रतिशत
बरहज 23.5 प्रतिशत
महराजगंज में 11 बजे तक 21.23 प्रतिशत मतदान
फरेंदा- 19.5 प्रतिशत
नौतनवा- 20.5प्रतिशत
सिसवा- 18.5 प्रतिशत
सदर- 25 प्रतिशत
पनियरा- 24 प्रतिशत
यूपी में सुबह 11 बजे तक 21.79 फीसदी मतदान
अंबेडकर नगर में 23.15 फीसदी मतदान
बलिया में 21.85 प्रतिशत मतदान
बलरामपुर में 18.81 फीसदी मतदान
बस्ती में 23.31 प्रतिशत मतदान
देवरिया में 19.64 फीसदी मतदान
गोरखपुर में 21.73 प्रतिशत मतदान
कुशीनगर में 23.23 फीसदी वोटिंग
महराजगंज में 21.23 प्रतिशत मतदान
संतकबीर नगर में 20.74 फीसदी वोटिंग
सिद्धार्थनगर में 23.48 प्रतिश मतदान
मतदाताओं को सैनिटाइज करके गलब्ज दे रहीं हैं आशा बहू कार्यकर्ता
संतकबीर नगर जिले में बूथ संख्या 202 पर आशा बहू कार्यकर्ता वोटिंग के पहले मतदाताओं को सैनिटाइज करके गलब्ज दे रहीं हैं। वहीं, मतदान केंद्र के बाहर वोटर लिस्ट में अपना नाम तलाशने के लिए लोग भीड़ लगाए हैं।
सलेमपुर विधान सभा के बूथ 21, 22 पर ईवीएम खराब
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि गोरखपुर जिले की कैंपियरगंज विधानसभा-320 के बूथ नंबर-460, 461 पर चैलेंज वोट डालने से पीठासीन अधिकारी रोक रहे हैं। देवरिया जिले की सलेमपुर विधान सभा-341 के बूथ नंबर- 21, 22 पर ईवीएम खराब है मतदान कार्य बाधित है सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।
पीठासीन अधिकारी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि अंबेडकरनगर जिले की आलापुर विधानसभा-279 के बूथ नंबर-362 पर भाजपा नेता गुंडागर्दी कर रहे हैं, पीठासीन अधिकारी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर भयमुक्त और निष्पक्ष मतदान कराना सुनिश्चित करें।
बलरामपुर में घर-घर जाकर मतदाताओं को धमका रहे भाजपा कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी ने ट्ववीट कर शिकायत की है। लिखा है कि बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा-292 के बूथ नंबर-401 पर बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को धमका रहे हैं। वहीं, बलिया जिले की बैरिया विधानसभा-363 के बूथ नंबर 181, 182 पर चौकी इंचार्ज लालगंज लोगों को धमका कर बीजेपी के पक्ष में वोटिंग कराने की कोशिश कर रहा है। सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है.
बस्ती में कई बूथों पर ईवीएम खराब
बस्ती जिले के बूथ संख्या 418 हर्रैया में ईवीएम खराब हो गई है। आधे घंटे से वोटिंग ठप पड़ी है। बस्ती जिले की रुधौली 309 के बूथ संख्या 518 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण मतदान प्रभावित रहा। सपा ने ट्वीट करते हुए शिकायत की है कि गोरखपुर जिले की खजनी 325 के बूथ संख्या 67 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई है। बलरामपुर जिले की बलरामपुर 294 के बूथ संख्या 373 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई है। चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है।
मतदाताओं की लंबी कतार लगी
सिद्धार्थनगर जिले की कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 145 पर वोटिंग करने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। धूप होने के बावजूद मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। साथ ही सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम बूथ पर किया गया है।
संगलदीप बूथ पर मतदान का बहिष्कार
सिद्धार्थनगर जिले की कपिलवस्तु विधानसभा के अंतर्गत जोगिया इलाके के संगलदीप बूथ पर मतदाताओं ने विकास कार्य नहीं होने के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया है। बूथ पर 590 मतदाता है जिनमें सुबह 10 बजे तक तीन वोट पड़े हैं।

एडीजी लखनऊ जोन ने लिया जायजा
अंबेडकरनगर के टांडा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर बूथ पर महिला मतदाता लाइन में लगकर मतदान करने में जुटे हैं। अंबेडकरनगर के जलालपुर में लंबी लाइन लगी है। वहीं, अम्बेडकरनगर के शहजादपुर बूथ का एडीजी लखनऊ जोन ने जायजा लिया।
पूर्व विधायक ने किया मतदान
कुशीनगर जिले में भाजपा नेता व पूर्व विधायक नारायण उर्फ भुलई भाई ने मतदान किया। वहीं, दिव्यांग राजन ने सदर विधानसभा क्षेत्र के पडरौना स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्नौजिया वार्ड में विकास के नाम पर मतदान किया।

आदर्श मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर नहीं होने से बुजुर्ग मतदाता परेशान
कुशीनगर के जूनियर हाई स्कूल बालवाड़ी कसया की आदर्श मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर नहीं होने की वजह से बुजुर्ग मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। 95 वर्षीय मतदाता बनारसी देवी परिजनों के साथ पैदल मतदान के लिए पहुंची। वहीं, बस्ती के कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र के बैरागल मतदान केंद्र पर दिव्यांग मिजान अहमद ने वोट डाला।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने परिवार के साथ किया मतदान
महराजगंज के धनेवा के बूथ संख्या 204 पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने परिवार के साथ मतदान किया। उनके बेटे रोहन चौधरी, पत्नी एवं बेटी ने भी वोट डाला।
