
राजनांदगांव ।खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुल्हाड़ी में शिव शक्ति युवा मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में दो दिवसीय भव्य मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू जी थी।ग्राम विकास महिला संगठन एवं आयोजक समिति द्वारा जिला पंचायत गीता घासी साहू का स्वागत बैच्, पुष्पमाला एवं मोमेंटो भेटकर सम्मानित किया।अध्यक्ष गीता साहू ने मानस मंच को देवो के देव महादेव महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए उन्होने सम्बोधित करते कहा कि भक्ति प्राप्त करने का सबसे अच्छा माध्यम है रामायण.मनुष्य जीवन के कल्याण के लिए भगवान श्री रामचंद्र जी का जीवन शैली हम सबके लिए प्रेरणादायी हैं।इस दौरन कार्यक्रम में घासी राम साहू महामंत्री जिला किसान मोर्चा,किशुन राम साहू जनपद सदस्य, नील कण्ड कोमरे ,सुरेश कुमार रावटे सरपंच,गोविन्द उमरिया पंच,किशुन राम ग्राम कोटवार,मंदाजी भूआर्य,फते राम भंडारी,भागीरती रावटे,सुनिता सुधाकर पंच,लता बढ़ई पंच,सुख मोतिन सुधाकर,जीवन भंडारी, देवधर भंडारी, ग्राम महिला संगठन व् अयोजक् समिति एवं ग्रामवासी बडी संख्या में उपस्थित थे।
