बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मां पाताल भैरवी सिद्धपीठ स्थित ज्योर्तिलिंग में विराजमान द्वादश ज्योर्तिलिंगों के साथ स्फटिक के पातालेश्वर महादेव पर महारुद्रा अभिषेक किया जाएगा। यह रात्रि 10 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें श्रद्धालु भी हिस्सा ले सकते हैं
शिवभक्तों के लिए खुल जाएगें पट
सम्प्रदाय के श्रीमहंत श्रीश्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से शहर में बर्फानी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ स्थापित किया गया है। जिसमें वर्षभर जनकल्याण व मानस सेवा के साथ ही समय-समय पर विभिन्ना पर्वों पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी पर इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि 10 बजे से विश्व शांति व जनकल्याण के लिए सिद्धपीठ स्थित 108 फीट ऊंचे शिवलिंग के प्रथम तल पर विराजमान दुर्लभ स्फटिक के आकर्षक पातालेश्वर महादेव व तृतीय तल पर विशालकाय भोलेनाथ शिवशंकर के साथ विराजमान द्वादश ज्योर्तिलिंगों के साथ महारुद्रा अभिषेक आयोजित है।
संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि भगवान भोलेनाथ का यह रुद्राभिषेक दूध, दही, पंचामृत, शुद्ध घी, अष्टगंध, शहद, गंगाजल, सुगंधित इत्र एवं शुद्ध जल से विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के मध्य किया जाएगा। जिसमें भगवान भोलेनाथ के द्वादश ज्योर्तिलिंगों के विशेष श्रृंगार, हवन एवं महा आरती भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा सिद्धपीठ प्रातः ब्रम्हमुहूर्त में अंचल सहित देशभर से आने वाले शिवभक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। जिसमें भक्त पूजा, अर्चना, अभिषेक कर सकेंगे। संस्था द्वारा चौधे पहर रात्रि में अपने सदस्यों व श्रद्धालुओं के लिए महारुद्राभिषेक का आयोजन करेगी। संस्था ने श्रद्धालुओं से मास्क लगाने व सावधानी बरतने की अपील की है।
। शिवनाथ तट पर स्थित सांकरदाहरा में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू हो गया है। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर शिवनाथ नदी तट पर मेला भरेगा। महोत्सव को लेकर शिव भक्तों में उत्साह का माहौल है। सांकरदाहरा विकास समिति देवरी और सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि खुज्जी विधायक छन्नाी साहू ने की।
अध्यक्षता छग युवा आयोग के अध्यख जितेंद्र मुदलियार ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भोलाराम साहू, जिपं सदस्य क्रांति भंडारी, अब्दुल खान अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुमर्दा, विधायक प्रतिनिधि मिथलेश ठाकुर, ओमप्रकाश, देवारूराम मालेकर, देव पंद्रो, डूमेश्वर साहू, गिरधारी साहू्, लालचंद साहू, रामगुलाल घावड़े, कामता साहू, प्रताप घावड़े सभी, रूपराम चंद्रवंशी रहे। इस अवसर पर रामशरण वैष्णव (गोदना परिवार) के संयोजन से आकाशवाणी, दूरदर्शन के कलाकारों का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं बिलासपुर की दूजन बाई ने माया पंडवानी की प्रस्तुति दी।
महोत्सव के दौरान ही अंचल के बुजुर्गों का सम्मान होगा। दूसरे दिन मंगलवार को मडई मेला का आयोजन होगा। वहीं महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य व क्षेत्रीय कवि सम्मेलन, लोक गायिका लता खापर्डे और लोकगायक प्रभु सिन्हा का सम्मान के साथ ही पुरानिक साहू कृत लहरगंगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।
