राजनांदगांव . अवैध जुआ/सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत ग्राम भेडीकला के खेत में जुआ खेल रहे जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते पकडा गया जिनके कब्जे से फड से नगदी रकम 5,060 रूपयें एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पृथक से धारा 151/107,116(3) जा0फौ0 के तहत कार्यवाही कर माननीय तहसील न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।
आरोपीः- 1. वेंक्टेश मेहत्तर निवासी स्टेशनपारा 16 खोली पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव, 02. रौनित मेश्राम निवासी शंकरपुर वार्ड न0 10 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव, 03. रोहन यादव निवासी चिखली वार्ड न0 05 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव, 04. दिनेश यादव निवासी चिखली वार्ड न0 05 ओपी चिखली राजनांदगांव।
थाना अम्बागढ़ पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी लिखने वाले 02 आरोपी को अलग-अलग प्रकरण में किया गिरफ्तार ।
(01) आरोपी विजय सिंह राजपूत निवासी बांधा बाजार के कब्जे से 3 नग सट्टा पट्टी एक डॉट पेन एक मोबाइल फोन टच स्क्रीन सट्टे में लगे नगदी 2,550/- रूपये जप्त।
(02) आरोपी अमृतपाल सिंह भाटिया उर्फ राजू पता वार्ड नंबर 3 अंबागढ़ चौकी के कब्जे से 3 सट्टा पट्टी 01 डॉट पेन 01 01 टच स्क्रीन मोबाइल फोन सट्टा में लगे नगदी रकम 5,650/-रूपये जप्त कर उक्त दोनो आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग प्रकरण के तहत धारा 4 (क) सट्टा अधिनियम एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई ।
