राजनांदगांव में लगातार अवैध गुटखे का कारोबार चल रहा है। नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। राजनांदगांव एसपी महोदय द्वारा लगातार निजात कार्यक्रम चलाकर नशे पर कार्यवाही की जा रही है। परंतु राजनांदगांव में बड़े पैमाने पर गुटखे का अवैध कारोबार किया जा रहा है। जिस पर कानून के हाथ नहीं पहुंच पाए हैं। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि जल्द से जल्द अवैध गुटखे पर कार्यवाही की जाए नहीं तो आम आदमी पार्टी द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
