चिचोला से छुरिया पहुंच मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब 5 बजे लालूटोला के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बताया कि चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के लालूटोला के पास शुक्रवार को सिद्धिय सिंह बघेल पिता मोहन सिंह बघेल (30 वर्ष), मोहन सिंह बघेल पिता स्व. मानीदास सिंह बघेल (71 वर्ष) और शेख रफीक फदारी पिता शेख दफुर (67 वर्ष) सभी निवासी बड़ाकुही जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश से कार क्रमांक एमपी 28सी 4548 से छुरिया डोंगरी जा रहे थे। रास्ते में कार सड़क से नीचे पलट गई।
