० शहर के उभरते गायिका अरुणा चावड़ा ने दी बॉलीवुड में दस्तक
राजनांदगांव। कहते हैं टीम वर्क जब बखूबी तरह से किया जाता है तब उसके काम का शोर दूर-दूर तक अपनी मौजूदगी दर्ज करता है। इस शब्द को सार्थक किया है गायिका अरुणा चावड़ा और गीतकार आशुतोष झा ने आसमा से बिछड़ा गीत का पोस्टर ट्रेलर रिदम ट्यून रिकॉर्ड से रिलीज हो रहा है।
इस गीत में आवाज दी है राजनांदगांव की बेटी और बॉलीवुड की उभरती गायिका अरुणा चावड़ा ने, जिन्होंने बॉलीवुड और छतीसगढ़ के कई प्रसिद्ध गानों के साथ-साथ कई भक्ति गीत भी किया है।
आंसमा से बिछड़ा गीत रिदम ट्यून रिकॉर्ड्स चैनल के साथ-साथ सभी ऑडियो प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जा रहा है। सिंगर अरुणा चावड़ा तथा गीतकार और कंपोजर आशुतोष झा (आशु आनंद) ने इस गीत के बारे में खुलासा किया या एक शैड रोमांटिक गीत है, जिसमें से एक साथ जीने मरने की कसम खाने के साथकन्फ्यूजन की वजह से टूट जाती है।
इस गीत के प्रोड्यूसर है कुमारी दिव्या तथा लाइन प्रोड्यूसर विजय महतो और एसके फरीद है म्यूजिक एल्बम में मुख्य कलाकार जेनिफर तथा मॉडल खान है। म्यूजिक राहुल नायक ने और विडियो दिया और एडिट का बखूबी काम अतुल कुमार ने किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले सिंगर अरुणा चावड़ा तथा गीतकार आशु आनंद का छत्तीसगढ़ी गीत जब ले देखे हो तोला तथा कई सारे भक्ति गीत उगो हो आदित्य देवए महामाया आरतीपताल भैरवी आरती, पधारो श्री गणेशा लोगों ने खूब पसंद किया है।
