अमित शाह ने कहा, हम पर भरोसा रखें। हम पहाड़ों और मणिपुर के सभी कुकी संगठनों से वार्ता करेंगे और युवाओं को देश की प्रगति में साझीदार बनने का मौका देंगे। उन्होंने दावा किया कि असम में बोडोलैंड का मुद्दा सुलझा लिया गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार कुकी उग्रवादी समूहों के साथ शांति वार्ता करेगी और उनकी समस्याएं अगले पांच साल में सुलझ जाएंगी। जिस तरह पड़ोसी राज्य असम में उग्रवादी समस्या को सुलझाया गया है, उसी तरह किसी भी कुकी युवा को हथियार उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मणिपुर के चूड़ाचंदपुर जिले में एक चुनावी रैली में उन्होंने यह भरोसा जताया।
कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन और युनाइटेड पीपुल्स फ्रंट जैसे आतंकी समूह मणिपुर में कुकी जनजाति के लिए अलग राज्य की मांग कर रहे हैं। सरकार ने उनके साथ अपनी गतिविधियां रोकने का समझौता किया है।