राजनांदगाव, १९ फ़रवरी : अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर ( २१ फ़रवरी २०२२ को) शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा बहुभाषा काव्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसमें विविध भाषाओं के स्थानीय रचनाकारों द्वारा काव्यपाठ किया जाएगा. प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे बहुभाषी सूफी कवि डॉ. जौहर शाफियाबादी और कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी.एन. जागृत करेंगी.
कार्यक्रम के सम्बन्ध में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर मुनि राय ने बताया कि इस अवसर पर महंत राजा दिग्विजयदास की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय साहित्य लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा. साथ ही प्रतिभागियों की रचनाओं की प्रकाशित पुस्तक “अमृत महोत्सव काव्य संकलन” का विमोचन भी किया जायेगा.
