Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) आखिरकार मार्च के दूसरे हफ्ते में भारत में अपनी आगामी Scram 411 (स्क्रैम 411) मोटरसाइकिल लॉन्च करने के लिए तैयार है।
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) आखिरकार मार्च के दूसरे हफ्ते में भारत में अपनी आगामी Scram 411 (स्क्रैम 411) मोटरसाइकिल लॉन्च करने के लिए तैयार है। नए मॉडल की लॉन्चिंग के लिए एक तय तारीख की आधिकारिक तौर पर घोषणा की जानी बाकी है। लेकिन डिटेल्स से इशारा मिलता है कि लॉन्च की तारीख 11 मार्च से 15 मार्च के बीच हो सकती है।
Royal Enfield की आनेवाली इस मोटरसाइकिल को लेकर काफी उम्मीदें हैं। इसे हाल ही में लॉन्च से पहले एक डीलर के यहां देखा गया था। Royal Enfield हिमालयन का रोड-बायस्ड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका नाम Himalayan Scram 411 (हिमालयन स्क्रैम 411) है और डीलरशिप पर इसकी डिस्पैच शुरू हो गई है।
कलर
स्पॉट की गई मोटरसाइकिल को दो अलग-अलग पेंट स्कीमों में देखा गया है – ब्लैक विद मैरून/येलो हाइलाइट्स, और व्हाइट विद रेड/ब्लू हाइलाइट्स। कहने की जरूरत नहीं है कि इस बाइक को और भी कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी डिटेल्स आने वाले दिनों में बाद में सामने आएगी।
इंजन और पावर
हाल ही में, मोटरसाइकिल का आधिकारिक ब्रोशर भी ऑनलाइन लीक हुआ था। जिससे इसके कुछ नए फीचर्स के डिटेल्स सामने आए थे। Royal Enfield Scram 411 में 411cc, सिंगल-सिलेंडर यूनिट मिलेगी। यह इंजन 24.3 bhp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन वही रहेगा जो रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाइक में दिया गया है।
व्हील्स
Scram 411 हिमालयन का एक टोंड डाउन वर्जन होगा और इस तरह कंपनी इसे और ज्यादा क्रूजिंग फ्रेंडली बनाने के लिए इसे विभिन्न इक्यूपमेंट से लैस कर सकती है। Himalayan में मिलने वाले 21-इंच फ्रंट व्हील से इतर Scram 411 में 19-इंच का छोटा फ्रंट व्हील मिलने की उम्मीद है। हालांकि, पिछला पहिया वही 17-इंच का स्पोक व्हील रहेगा।
फीचर्स
जैसा कि नई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि हिमालयन में मिलने वाले स्प्लिट सीट ऑप्शन के बजाय स्क्रैम 411 बाइक में सिंगल सीट मिलेगी। हैंडलबार एक सपाट और चौड़ी यूनिट बनी रहेगी, लेकिन पहले की तरह उतनी ऊंची नहीं होगी। इसके हार्डकोर एडीवी ट्रिम की तुलना में इसे खास बनाने के लिए इसके एक्सटीरियर लुक में मॉडिफिकेशन किए गए हैं।
