राजनांदगांव। सनातन धर्म एवं विश्व हिंदू परिषद के सभी समाज प्रमुखों एवं संस्थाओं के प्रमुखों की बैठक परम पूज्य शंकराचार्य जी के 20 फरवरी के आगमन को लेकर बैठक संपन्न हुआ। उक्त बैठक महावीर हनुमान मंदिर में आयोजित हुई। सरस्वती मटका मैसूर कर्नाटक संरक्षक शंकराचार्य शंकराचार्य श्री भारती तीर्थ स्वामी महाराज का आगमन राजनांदगांव में 20 फरवरी को 10 हो रहा है, जिसका भव्य स्वागत राम मंदिर जी रोड एवं बागेश्वर महादेव महावीर हनुमान मंदिर पोस्ट ऑफिस चौक में किया जाएगा। तदनुसार शहर भ्रमण जय स्तंभ चौक, मानव मंदिर चौक, आजाद चौक होते हुए उनका धर्म सभा महेश्वरी भवन राजनांदगांव रामाधीन मार्ग से रखा गया है। सभी धर्म प्रेमी सभी समाज एवं एवं सभी हिंदू संगठनों के लोगों से आग्रह है कि परिवार सहित उपस्थित हुए एवं पूज्य शंकराचार्य जी का दर्शन लाभ के साथ उनके मार्गदर्शन प्राप्त करें।
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक राजेश ताम्रकार, जिला संघचालक विष्णु साहू, संचालन समिति के नीलू शर्मा, रमेश पटेल, ओम प्रकाश अग्निहोत्री, नंदू राम साहू, अरुण गुप्ता, पवन डागा, मुकेश त्रिपाठी, शुभम महाराज, सुनील सेन के साथ ही राष्ट्रीय सेविका समिति, भारतीय जनता पार्टी, गुजराती समाज, विशुद्ध परिषद, बजरंग दल, ब्राह्मण समाज, राजपूत समाज, साहू समाज के साथी कई समाज के बंधु बैठक में शामिल थे।
