ख्यात कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता रह चुके कुमार विश्वास ने आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। कवि कुमार विश्वास ने बात करते हुए बताया कि नेताओं को समझना चाहिए कि पंजाब कोई स्टेट नहीं है, बल्कि पंजाब एक भावना है। उन्होंने कहा कि पंजाबियत एक इमोशन है। जिसे समझने की जरूरत है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में मैंने एक आदमी को सलाह दी थी कि अलगाववादी ताकतों के चुनाव में सहारा मत ले तो उसने कहा था कि तू इसकी चिंता मत कर, मैं सब संभाल लूंगा।
कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल का नाम न लेते हुए कहा कि इस आदमी ने बीते पंजाब विधानसभा चुनाव के समय मुख्यमंत्री बनने का फार्मूला भी बताया था कि किन अलगाववादियों की ताकत की मदद लेकर पंजाब का मुख्यमंत्री बनूंगा।
कुमार विश्वास ने कहा कि यह व्यक्ति आज भी उसी राह पर है और पंजाब में खुद मुख्यमंत्री नहीं बना तो पटेट बनाकर बैठा देगा। कुमार विश्वास ने कहा कि बीते चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने इतनी भयानक बातें कही कि मैं उनकी बातें सुनकर हैरान हो गया। अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि मैं या तो पंजाब का मुख्यमंत्री बनूंगा या स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा।
गौरतलब है कि 5 साल पहले कुमार विश्वास ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के सक्रिय नेता के रूप में काम किया था, लेकिन बाद में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ आपसी मनमुटाव के चलते पार्टी के इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कवि कुमार विश्वास कई बार अरविंद केजरीवाल को निशाने पर ले चुके हैं।
