मानपुर। अंचल के सुदूर गांवों में पहुंचकर इन दिनों आइटीबीपी सिविर एक्शन प्रोग्राम कर ग्रामीणों से रूबरू हो रहे हैं। इसके तहत ही आइटीबीपी और स्थानीय पुलिस की टीम ने क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन अतिसंवेदनशील गांवों में कार्यक्रम ग्रामीणों को जरूरत की सामग्री बांटी। इस दौरान जवानों ने गांव के युवाओं का हौसला भी बढ़ाया। उन्हें खेल सामग्री दी गई।
वहीं स्कूली बच्चों को कापी-किताब देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। मानपुर ब्लाक में औधी, सीतागांव और बसेली क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव औंधी, तुकाम, धोटियाकन्हार, रंगाटोला, मरकाटोला, नवागांव, सीतागांव, तातेकसा, लेखपाल, मिचगांव, केकडहूर, सेंडावाही, केरकट्टा, चिकलकसा, खुर्सेकला, बसेल व खुर्सेखुर्द सहित अन्य गांवों में सिविक एक्शन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 27 वी वाहिनी के कमान अधिकारी सुनील कुमार, उप सेनानी रेजी पीडी, जिथ जेम्स, सहायक सेनानी अजीत कुमार, रोबिन टी व अन्य अधिकारी सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने की सराहना
आइटीबीपी के अफसरों को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। ग्रामीणों ने सरकार और सुरक्षा बलों के कल्याणकारी कार्यों की सराहना की। इस मौके पर जवानों ने ग्रामीणों को रेडियो सेट, सोलर स्ट्रीट लाइट वितरण किया। सोलर स्ट्रीट लाइट को जवानों ने गांव के कुछ जगहों पर गड्ढा कर लगाया भी, ताकि गांव में अंधेरा ना हो। इसके अलावा जवानों ने गांवों में युवाओं को खेल की सामग्री के साथ ड्रेस भी दिया। स्कूली बच्चों को भी कापी-किताब बांटी गई।
जरुरतमंदों के लिए किया रक्तदान
राजनांदगांव (वि.)। हनुमान मंदिर स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 लोगों ने जरुरतमंदों के लिए रक्तदान किया। वहीं लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान करने प्रेरित किया।
रक्तदान का लेकर युवाओं में जमकर उत्साह दिखा। युवाओं ने रक्दान कर लोगों को रक्तदान से होने वाले फायदे को भी बताया। इस दौरान गोपाल खंडेलवाल, राजगामी संपदा के सदस्य रमेश खंडेलवाल, श्रीकिशन खंडेलवाल, अमित खंडेलवाल व अन्य मौजूद रहे।
