राजनांदगांव छुरिया ब्लाक में सघन जनसंपर्क के दौरान राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है उन्होंने प्रदेश सरकार को गरीब विरोधी करार दिया है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि गरीबों को पक्का मकान नसीब हो इसलिए राज्य सरकार पी एम आवास के लिए जारी राशि वापिस भेज रही है अध्यक्ष ने बताया कि गत वर्ष केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 60 लाख 70 हजार मकान बनाने के लिए राशि जारी हुई थी मगर राज्य सरकार केवल एक लाख मकान ही निर्माण कर पाई शेष राशि वापस भेज दी।
उन्होंने कहा कि गरीबों को पक्का मकान मुहैया कराना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है केंद्र सरकार ने इस वर्ष देश में 80 लाख पी एम आवास निर्माण के लिए 48 हजार करोड़ की राशि स्वीकृति की है गांव सर्व सुविधा युक्त हो इसको लेकर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है .केन्द्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए उन्होंने बताया कि पीएम ने सबसे पहले ग्रामीण महिलाओं को धुंए से निजात दिलाने के लिए उज्जवला योजना शुरू की, फिर स्वच्छता अभियान के तहत घर-घर शौचालय निर्माण कराया इसके बाद गरीबों को पक्का आवास मुहैया कराया अब सरकार घर-घर स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है केंद्र सरकार ने करोड़ों परिवारों को नल से जल उपलब्ध करा चुकी है योजना निरंतर प्रगति पर जारी है।
