राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य आयुष सोसायटी एवं संचालन आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशन तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. आरके शर्मा के मार्गदर्शन में 12 फरवरी 2022 को एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर पदुमतरा प्रांगण में किया गया। शिविर का शुभारंभ धन्वन्तरि पूजन कर शिविर के मुख्य अतिथि ओमप ्रकाश साहू जनपद सभापति कृषि तथा अध्यक्षता ललिता साहू सरपंच तथा विशिस्ट अतिथि मोहन साहू, मुरली साहू के द्वारा किया गया।
इस शिविर के स्वागत उद्बोधन में ओमप्रकाश साहू द्वारा ग्रामीणजनों से अधिक से अधिक संख्या में आयुर्वेद को अपनाने के लिए अपील की गई। सरपंच ललिता साहू ने आयुर्वेद पद्धति के लाभ के बारे में ग्रामीणजनों को जानकारी दी गई। इस शिविर में 286 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेद औषध प्रदान किया गया तथा 50 मरीजों को आयुष कार्ड वितरण किया गया। इस शिविर में शिविर प्रभारी डॉ. हर्षा दुबे, डॉ. सतेन्द्र दुबे, सतीश राम, शत्रुहन यादव, शांति यादव ने अपनी सेवाएं प्रदान की गई।
