राजनांदगांव। ब्लॉक के खैरझिटी जलाशय योजना के जीर्णोद्धार एवं लाइनिंग कार्य विधायक भुनेश्वर बघेल के अनुसंशा पर प्रदान किया गया है।
विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश साहू ने बताया कि विधायक बघेल के अथक प्रसास से 2 करोड़ 22 लाख 44 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किया गया है। विधायक भुनेश्वर बघेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कृषि मंत्री चौबे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों की सरकार है, निर्माण से किसानों को फायदा मिलेगा। ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, सरपंच सावित्री देवांगन, जगत राम देवांगन, उत्तम भारती, कीर्तन देवांगन सहित ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल, कृषि मंत्री श्री चौबे एवं विधायक भुनेश्वर बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजनांदगांव तहसील क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। उपरोक्त कार्य की स्वीकृति से 136 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को फायदा मिलेगा।
