राजनांदगांव। कोरोना संक्रमण में बच्चों को पढ़ाई से काफी पीछे धकेल दिया है। संक्रमण के चलते स्कूलों को बंद किया गया। स्कूलें बंद होने के कारण समय पर बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाई। कई बार पढ़ाई से काफी दूर रहे। शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर आनलाइन कक्षाएं भी ली गई। कोरोना संक्रमण काल में बच्चों की प्रभावित पढ़ाई की भरपायी करने शिक्षा विभाग ने जोत-जोगनी राजनांदगांव यू-ट्यूब चैनल की शुरुआत की है।
यू-ट्यूब चैनल में कक्षा 10 वीं और 12 वीं के अलग-अलग संकायों की पढ़ाई होगी। गणित, भौतिक, रसायन, बायोलाजी, कामर्स, गणित, आर्ट व अन्य विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक पढ़ाई से संबंधित वीडियों तैयार कर इसे यू-ट्यूब चैनल में अपलोड करेंगे। जिसके संबंधित कक्षा के विद्यार्थी संकायवार पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए विशेषज्ञ शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यहीं नहीं विद्यार्थियों को लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा। ताकि चैनल को सब्सक्राइब कर सकें और नया नोटिफिकेशन छात्रों को समय पर मिल सकें। साथ ही यू-ट्यूब चैनल से संबंधित संकायों की पढ़ाई आसानी से कर सकें।
मेरिट सूची में लाने की तैयारी
शिक्षा विभाग छग बोर्ड की मेरिट सूची में राजनांदगांव जिले से अधिक से अधिक छात्रों की लाने की कवायद शुरू कर दी है। इसकी शुरुआत जोत-जोगनी राजनांदगांव यू-ट्यूब चैनल से हुई है। यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से बोर्ड के विद्यार्थियों को पढ़ाई कराई जाएगी। साथ ही संबंधित संकायों के वीडियो शिक्षकों के द्वारा अपलोड किए जाएंगे। शिक्षक पहले वाट्सअप ग्रुप पीएलसी में संबंधित संकाय के वीडियो बनाकर डालेंगे। इसके बाद गुणवत्ता के आधार पर संबंधित वीडियों को यू-ट्यूब चैनल में अपलोड किया जाएगा।
हल करने में कंफ्यूजन तो इस नंबर पर भेजे प्रश्न
बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के शंकाओं व जिज्ञाओं को भी शांत किया जाएगा। यदि किसी छात्र को कोई प्रश्न हल करने में परेशानी या कंफ्यूजन है तो वे शिक्षा विभाग द्वारा जारी नंबर 7440745152 पर प्रश्नों को भेज सकते हैं। प्रश्न आने के संबंधित संकाय के शिक्षक प्रश्नों को हल करने का तरीका छात्रों को बताएंगे। इससे बोर्ड के छात्रों को काफी राहत मिलेगी। छात्र कभी भी प्रश्नों को भेज विशेषज्ञ से मार्गदर्शन ले सकेंगे। शिक्षा विभाग की नई पहल ने बोर्ड के छात्रों में नया संचार भर दिया है। छात्रों ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को जोत-जोगनी राजनांदगांव यू-ट्यूब चैनल से काफी सहायत मिलेगी।
विशेषज्ञ शिक्षक पढ़ाएंगे
कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड की परीक्षा काफी प्रभावित हुई है। जोत-जोगनी राजनांदगांव यू-ट्यूब चैनल की शुरुआत की गई है, जहां विशेषज्ञ शिक्षक छात्रों को पढ़ाएंगे।
