राजनांदगांव। श्री लोहाणा समाज राजनांदगांव के तत्वावधान में १० फरवरी से रोजाना सुबह १० से शाम पांच बजे तक कोविड वैक्सीन एवं बूस्टर डोज शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में १५ से १८ वर्ष तक के बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। शिविर स्थल श्री लोहाणा महाजन वाड़ी स्टेशन रोड राजनांदगांव है। नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
