आज राजनांदगांव एनएसयूआई ने एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देश पर राजनांदगांव एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत के खिलाफ राजनांदगांव सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर की मांग की।

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा ने बताया कि भाजपा के प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत एवं उनके साथियों के द्वारा सार्वजनिक रूप से अमर्यादित भाषा का उपयोग एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवा साथियों के साथ मारपीट की गई है। जो कि कानून के विरुद्ध कृत्य है इस दौरान उन्होंने हमारे राष्ट्रीय नेता पर अभद्र टिप्पणी करते हुए अमर्यादित भाषा का उपयोग निरंतर किया है, जिससे हम सभी को ठेस पहुँची है।
एनएसयूआई पूर्व संयोजक जयंत बघेल एवं आदित्य वैष्णव ने कहा कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत एवं उनके साथी निरंतर अभद्रता कृत्य कर रहे है, चाहे अपशब्दों का उपयोग हो या पुलिस के साथ हाथापाई, सार्वजनिक रूप से गाली गलौज हो, अत: आप महोदय से अनुरोध है कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत पर तत्काल प्रभाव से एफआईआर कर गिरफ्तार किया जाये है, जिससे समाज मे ऐसी घटनाएं दुबारा ना दोहराई जाएं।
एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस सरकार के द्वारा लगातार जनहित के कार्य किये जा रहे है जिससे वो बौखलाये गये है और जिसके कारण वह अभद्र भाषा का प्रयोग प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारी के ऊपर कर रहे है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विप्लव शर्मा, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव, शुभम शुक्ला, आदित्य वैष्णव, जंयत बघेल, उमेश साहू , शेख मिनाज, गोपाल साहू, विक्रांत शुक्ला, शुभम प्रजापति, यमन शांडे, चमन मानिकपुरी, टिकेश देशलहरे, संजय सिंहा आदि मौजूद रहे।
