NDIrJ"tlmCt vwrm :tlu buk "hbt fUtirNfU fuU mt: ciXu htsuN bqK;>
भाजपा के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। विधानसभा थाना पुलिस ने शिकायत लेकर घटना की जांच की। थाने में जिस जगह पर मंत्री ने मारपीट की बात कही, वह सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हुआ है। वहीं बाहर और अंदर की पूरी घटना कैमरे में है। इधर, शिकायत के बाद राजेश मूणत की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आई है।
उल्लेखनीय है कि राजेश मूणत ने थाने में ले जाकर मारपीट का आरोप लगाया। इसकी शिकायत विधानसभा थाने में दर्ज करवाई गई। मामले में घटना क्रम के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसमें साफ देखा जा सकता है कि समर्थक थाने के बाहर किस तरह से पुलिस वालों से गाली-गलौज और मोबाइल छीन रहे हैं।
यह है पूरा घटना क्रम
पांच जनवरी शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रायपुर आए थे। जेल रोड पर मंत्री गुरु रुद्र कुमार के निवास के सामने काला कपड़ा पहने दो युवकों को कांग्रेसी समझकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी। इसकी एफआइआर गंज थाने में दर्ज की गई। इधर मारपीट और गाली-गलौज करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गाड़ी में बैठाया और विधानसभा थाने लेकर गए।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत को भी थाने ले जाया गया। जैसे ही पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों को पुलिस लेकर थाने पहुंची, इस बीच कार्यकर्ता भी पहुंच गए। वहां पुलिस से झूमाझपटी हुई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। वहीं एक वीडियो राजेश मूणत की तरफ से वायरल किया गया इसमें वह पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं।
सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई
थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई है। जिस जगह पर मारपीट का आरोप लगाया गया है वह कैमरे में कैप्चर नहीं हुआ है।
