राजनंदगांव, भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक में आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए संबोधित किया कि प्रदेश में चल रही अधूरी योजनाएं एवं पूर्ववर्ती सरकार के किए गए कार्यों को जन-जन तक कार्यकर्ता पहुंचाएं साथ ही कांग्रेस सरकार ने जो चुनाव के समय झूठे वायदे जनता से किए थे, उन्हें भी बताएं। डॉ रमन सिंह ने आज जिला भाजपा की बैठक में आजीवन सहयोग निधि की घोषणा करते हुए बताया कि 11 फरवरी से 28 फरवरी तक मंडल स्तर पर इस योजना को सुचारू रूप से चलाना है।समर्पण निधि के संभाग एवं जिला के प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख में बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति सेवा के साथ अपनी समर्पण निधि जमा करता है, जिसे आजीवन सहयोग निधि कहा जाता है, जिसके माध्यम से संगठन के कार्य सुचारू रूप से संचालित होते हैं । उन्होंने बताया कि मंडल एवं जिला स्तर पर आजीवन सहयोग निधि का संग्रह करने का कार्यक्रम फरवरी माह में होता है । श्री पारख ने बताया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपनी समर्पण निधि को पारदर्शी ढंग से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से स्वेछा से संग्रह कर उसका संगठनात्मक कार्यों में बेहतर नियोजन भी करती है। आज के कार्यक्रम में जिला भाजपा के अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने प्रस्तावना रखते हुए मंडल अध्यक्षों को 11 फरवरी से 28 फरवरी तक बूथ एवं मंडल स्तर पर समर्पण निधि कार्यक्रम का विस्तार से अर्थ समझाया तथा आव्हान किया कि सभी कार्यकर्ता इस कार्य में जुट जाएं तत्पश्चात पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक बातों की जानकारी देते हुए आने वाले समय में जनता के बीच केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज के कार्यक्रम में डॉ रमन सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय,अटल बिहारी बाजपेई के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की एवं कार्यक्रम के अंत में भारत रत्न कोकिला सुश्री लता मंगेशकर दीदी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और 2 मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष सावन वर्मा एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सचिन बघेल ने किया ।
