राजनांदगांव। वैश्विक महामारी कोरोना से सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के अगले चरण में अब नवजात बच्चों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए सात फरवरी से इंद्रधनुष टीकाकरण 4.0 नाम से सघन टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। तीन चरणों में अप्रैल तक चलने वाले
इस अभियान में उन गर्भवती महिलाओं को भी शामिल किया जाएगी जो किन्हीं कारणों से टीकाकृत नहीं हो पायीं हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने वृहद स्तर पर तैयारी की है।
इंद्रधनुष टीकाकरण 4.0 अभियान के तहत 0-2 वर्ष तक के बच्चे तथा गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया जाएगा। किन्हीं कारणों से टीके से वंचित महिलाओं का सर्वे कर विशेष टीकाकरण सत्रों में उनका टीकाकरण किया जाएगा। बताया गया कि 472 टीकाकरण सत्रों में 0-2 आयु वर्ग के 932 बच्चे व 511 गर्भवती माताओं का चिन्हांकन कर टीकाकरण करने का लक्ष्य तय किया गया है।
अमृत महोत्सव से जुड़ा अभियान
टीकारण के इस नये अभियान को आजादी का अमृत महोत्सव से जोड़ा गया है। इसके अंतर्गत सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का आगाज सात से किया जाएगा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में तीन चरणों में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण सात फरवरी से, द्वितीय चरण सातमार्च से तथा तृतीय चरण चार अप्रैल से प्रारंभ होगा। मिशन इंद्रधनुष अभियान एक विशेष टीकाकरण अभियान है। 0-2 वर्ष के बच्चे तथा गर्भवती माता जो टीकाकरण से छूट गईं हैं अथवा वंचित हो गयी है, उनका हेड काउंट सर्वे कर विशेष टीकाकरण सत्रों में टीकाकरण किया जाएगा।
सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के सफलता के लिए गुणवत्तायुक्त माईक्रोप्लान का निर्माण कर टीकाकरण सत्रों में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण का लाभ प्राप्त किया जा सके। मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन कर टीकाकरण करना होता है, जहां टीकाकरण का कवरेज कम है। जिले में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी
