रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रायपुर में भाजपा कार्यालय में बजट में किए गए प्रविधानों पर जानकारी दी। उन्होॆंने कहा वैश्विक महामारी कोरोना से कोई देश नहीं बचा, वहीं देश में आर्थिक गतिवििधियों को सुचारू रुप से चलाना जरूरी था। विश्व के कई देश भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नया भारत बनाने के लिए पूंजी निवेश किया। कहा, बजट में महिलाओं, युवाओं को लिए योजना बनाई है। कहा, जबसे प्रधानमंत्री मोदी ने जबसे कमान संभाला है, इसका आकलन करे तो देश की आर्थिक स्थिति सुधरी है। पीएम मोदी ने 2014 में जब शासन संभाला देश के अंदर का उत्पादन और निर्यात बढ़ा है। घरेलूु उत्पादन का कर्ज 99 लाख करोड़ था 2014 से घरेलू उत्पादन बढ़ा है।
दो साल में बढ़ा निर्यात
9.2 प्रतिशत घरेलू उत्पादन निर्यात का लक्ष्य इन दो साल में देश ने प्राप्त किया है। वह दिन दूर नहीं जब हम आर्थिक स्थिति में मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। नए भारत का निर्माण सात मुद्दों पर आधारित होता है। कोरोना में सरकार ने जान है जहान है नारा देते हुए देश में सभी का मुफ्त टीकाकरण किया। जनता के लिए समर्पित सरकार ने लाकडाउन में एक हजार 70 करोड़ लोगों को फ्री राशन पहुंचाया है। जबकि छत्तीसगढ़ में केंद्र से मिलने वाले राशन में भ्रष्टाचार कर गरीब का राशन छीना जा रहा है। मनरेगा में रोजगार के लिए 10 प्रतिशत वृद्धि की गई और देश की 10 प्रतिशत जनता को बढ़ाए गए वेतन के आधार पर लाभ दिया जा रहा है।
पीएम आवास के लिए एक साल में ही बने 80 लाख घर
पीएम आवास योजना से होम लोन पर हर गरीब को सब्सिडी 2 लाख 70 लाख दी जा रही है । पहले की सरकार की तरह कच्चे घर नहीं बन रहे हैं। एक साल में 80 लाख घर बने। इसके लिए एक हजार करोड़ रुुपये जारी किया गया है। पहले की सरकारों ने महिलाओ की बात कि लेकिन कुछ किया नहीं। प्रधानमंत्री ने महिलाओ को गैस सिलिडेंर देने का काम किया, अन्न, छत, कुकिंग और पानी की उपलब्धता सरकार ने उपलब्ध कराई। जल ही जीवन पर सरकारें बोलती थी लेकिन किया नहीं। जल जीवन मिशन के तहत 9 करोड़ घरों तक टोटी से पानी पहुंचाया गया। इस साल 4 करोड़ का लक्ष्य है। इस साल 60 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए जारी किया गया बजट
किसानों के लिए बजट में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए बजट जारी किया गया है। किसान सम्मान निधि मे 68 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में डाला गया। खाद सब्सिडी 80 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1.35 लाख करोड़ किया गया है। किसानों को आधुनिकता के साथ जोड़ने के लिए किसान लोन की शुरूआत की है। उत्पादन की समीक्षा के लिए किसानड्रोन पालिसी की शुरुआत की है। वैक्सीन की क्षमता पर विपक्ष प्रशन उठा रहा है, आज दो कोरोना वैक्सीन भारत में बन रहा है। जिसे देश के लोगों को लगाने के साथ निर्यात किया गया है। यह आत्मनिर्भर भारत का संकेत है। करोना की तीसरी लहर में 62 हजार करोड़ रुपये के लिए सीएचसी, पीएचसी और अस्पतालों में मशीनों की खरीद के लिए जारी किया गया है।
