रायपुर- सीएम भूपेश बघेल के बेटे-बहू को राहुल गांधी ने आशीर्वाद दिया। राहुल गांधी ने शादी की शुभकामनाएं भी दी। सीएम बघेल के बेटे चैतन्य बघेल और बहू ख्याति को आशीर्वाद देने राहुल गांधी नवा रायपुर के एक निजी होटल पहुंचे थे। आपको बता दें कि राहुल गांधी का कल छत्तीसगढ़ दौरा था इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की योजनाओं की काफी तारीफ की और कई बड़ी सौगात प्रदेश को दी।
बता दें कि कल 3 फरवरी को सीएम भूपेश बघेल की शादी का वर्षगांठ भी है।

