
राजनांदगांव जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने कहा कि कांग्रेस के भूपेश बघेल की सरकार ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में जो वादा किया था वह अभी भी अधूरा है उसने प्रमुख रूप से शराबबंदी है कांग्रेस ने सत्ता में आते ही पूर्ण शराबबंदी की बात कही थी लेकिन शराबबंदी की ओर गंभीरता से पहल नहीं किए हैं सीएम भूपेश बघेल कई बार कह चुके हैं कि छत्तीसगढ़ में शराब बंदी होगी. उन्होंने शराबबंदी को लेकर पंचायत, गांव स्तर पर सुझाव भी मांगी है लेकिन शराबबंदी को लेकर भूपेश सरकार हमेशा आनाकानी कर रही है उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए देने का वादा किया था लेकिन 3 साल बाद भी इस दिशा में पहल नहीं हुए हैं, बुजुर्गों को कब मिलेगा पेंशन राशि 1500 रुपए सहित अन्य वादे अधूरे हैं। श्रीमती भंडारी ने आगे कहा कि 3 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की जनता हताश निराश और ठगा महसूस कर रही है कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है जब तक कांग्रेस सरकार अपना वादा पूरा नहीं करती तब तक यह कैसी न्याय योजना ? कांग्रेस सरकार के द्वारा चुनाव में किए गए वादे को पूरा करने की मांग छत्तीसगढ़ की जनता राज्य सरकार से कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। लोक लुभावने वादे करके सत्ता हासिल करने वाली राज्य सरकार को जनता बहार की रास्ता दिखाएगी।
