0 भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य भाजयुमो नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन
0 गंज चौक में पुलिस की झड़प के बीच युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पूतला
आडियो सुनने के लिये
राजनांदगांव। प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन पूर्व ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की राजधानी में गिरफ्तारी को लेकर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू बहादूर सिंह के निर्देशानुसार उत्तर एवं दक्षिण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय गंज चौक में नारेबाजी के साथ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पूतला फूंका गया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से पुलिस की झडप भी हुई, पुलिस प्रशासन द्वारा पुतला दहन रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन झड़प के बाद भी युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया।
प्रदर्शनकारियों की माने तो युवाओ के हित में युवा मोर्चा द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा, भूपेश सरकार द्वारा युवा मोर्चा के नेताओं की गिरफ्तारी से युवा मोर्चा घबराने वाला नहीं है। जब तक युवाओं से किए गए वायदों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन जारी रहेंगा। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष खुबचंद पारख, जिला भाजपा महामंत्री सचिन सिंह बघेल, कोमल सिंह राजपूत, नीलू शर्मा, राजेन्द्र गोलछा, अकरम कुरैशी, रघुवीर सिंह वाधवा, त्रिगुण टांक, तरूण लहरवानी, अतुल रायजादा, हर्ष रामटेके, किशुन यदु, गोलू सूर्यवंशी, विजय रॉय, रानु जैन, मधू बैद, पारस वर्मा, मोंटू यादव, गगन आईच, अशोक निर्मलकर, सुमीत सिंह भाटिया, अरूण साहू, चंद्रभान जंघेल, मनोज बैद, आशीष डोंगरे, पिंटू वर्मा, ज्ञानेश गुप्ता, भाजयुमो अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, कमलेश प्रजापति, सुमीत आजमानी, लक्ष्मीकांत साहू, आशीष जैन, प्रहलाद सिन्हा, कमलेश लहरे, आदित्य पराते, जय शर्मा, रवि साहू, अभिषेक पाण्डेय, नितेश नायक, सुवितेश श्रीवास्तव, हिंमाशु सोनवानी, प्रवीण शुक्ला, सत्यम मिश्रा, अंशुल श्रीवास्तव, अमन जायसवाल, अभिषेक यदु, विजेंद्र प्रताप आर्य, टीकेश्वर सिंह, सोहन साहू, आदित्य साहू, अमितेश झा, कृष्णा निषाद, पंकज वर्मा, महेश्वर सोनकर, अभिषेक सेन, रोहित सिन्हा, प्रज्जवल गुप्ता, भूपेश साहू, दामन पदाम, माधव सोनकर, नरेंद्र यादव, महेंद्र देवांगन, विकास साहू, द्वारका साहू, अर्जुन सिंह राजपूरोहित, चिंटू गुप्ता, करण सिंह सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।
0 गिरफ्तारी से युवा मोर्चा डरने वाला नहींःः मोनू बहादूर सिंह
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू बहादूर सिंह ने कहा कि चुनाव से पूर्व छत्तीसगढ के युवाओं से न्याय की बात करने वाले कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के आगमन से पूर्व छत्तीसगढ की भूपेश सरकार ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर छत्तीसगढ के युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया है। मोनू ने कहा कि युवाओं से झुठे वादे कर कांग्रेस पार्टी सरकार में तो आ गई है, लेकिन युवा से प्रति माह 25 सौ रूपए एवं लाखों युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं कर पा रही है। युवा मोर्चा ने हमेशा ही युवाआंे की आवाज बनकर युवाओं के हित में काम किया है। भूपेश सरकार को यह ज्ञात था कि कांग्रेस पार्टी के झूठे वायदों के विरोध में युवा मोर्चा प्रदर्शन करेगी, इसलिए राहुल गांधी के आने से पहले ही युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर नजरबंद कर दिया गया। मोनू ने भूपेश सरकार एवं पुलिस प्रशासन को चुनौती दिया है कि ऐसी गिरफ्तारी से युवा मोर्चा डरने वाला नहीं है। युवाओं के हित में चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन व आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
