0देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
राजनंदगांव,2 – फरवरी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश की वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर विस्तार से अपनी बात रखी और बजट के समर्थन में कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि देश के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ एवं बजट में दिए गए प्रावधानों की जानकारी को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं । मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज देश भर के मंडलों एवं जिला इकाइयों में भाजपा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री की बातों को ध्यान से सुना ।जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि आज प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि दुनिया कोविड काल के बाद उस चौराहे पर खड़ी है जहां पर टर्निंग प्वाइंट निश्चित है यह वह टर्निंग पॉइंट है जो द्वितीय विश्व के बाद निर्मित हुआ था, प्रधानमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि आज विश्व के नजरिए में भारत जैसे लोकतांत्रिक देश की स्थिति तेजी से बदली है,क्योंकि विभिन्नताओं से भरे इस बड़ी आबादी वाले देश में आज देश के नेतृत्व करता की नियत तथा सही दिशा के साथ मजबूती के साथ लिए गए फैसले के समर्थन में देश खड़ा है ।श्री मोदी ने कहा कि आज 100 साल बाद आई इस वैश्विक महामारी में भारत जिस मजबूती से कोरोना का मुकाबला कर रहा है, वह पूरे देश में अद्वितीय है। जहां एक और इतनी बड़ी जनसंख्या को वैक्सीनेशन का कार्य संपन्न हो चुका है, वही कई देशों को भारत में मदद भी की है। मोदी जी ने बजट में प्रावधान किए गए सभी बिंदुओं पर विभाग बार चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को बजट के फायदों को बारीकी से बताते हुए कहा कि देश अब आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है।मोदी जी ने आज के कार्यक्रम में बेहतर ग्रोथ, बेहतर ट्रांसपोर्टेशन एवं बेहतर योजनाओं के क्रियान्वयन का फर्क बताया और कहा कि मनमोहन सरकार के समय में देश की जीडीपी 110 लाख करोड़ की थी जो आज 7 वर्षों के पश्चात 230 लाख करोड़ की हो चुकी है, जिसका अर्थ है कि देश का आधार स्तंभ ढांचा सही दिशा में तेज गति से कार्य कर रहा है ,और यह जनता जनार्दन का सही नियत से कार्य कर रही सरकार को जनादेश भी है । प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि देश की जनता इमानदारी से किए गए प्रयासों को समझती है और उसे पसंद भी करती है आज के इस कार्यक्रम में मोदी जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के कोविड कॉल में किए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपनी चिंता छोड़कर निचले स्तर तक पहुंचे और लोगों की मदद की मोदी जी ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि देश के नागरिकों का भरोसा हमारी सरकार की स्पष्ट नीति की वजह से हुआ है, इसलिए प्रमाणिकता के साथ कार्यकर्ता कार्य करें और देश स्किल इंडिया, ब्रांड इंडिया तथा डिजिटल इंडिया की तरफ तेजी से बढ़ रहा है उन्होंने बताया कि बाबा साहब अंबेडकर शहरी आधुनिकता के पक्षधर थे इसलिए बजट में टाउन प्लैनिंग एवं शहरों के विकास के लिए पूरा जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बजट की सबसे खास बात यह है कि यूपीए सरकार में पब्लिक इन्वेस्टमेंट 187 करोड़ का था जो 7 वर्षों में बढ़कर सात सौ पचास हजार करोड़ का हो चुका है जोकि लगभग 4 गुना ज्यादा है जिसके कारण इकोनामी ग्रोथ बढ़ेगा और 4 गुना ज्यादा निवेश पूंजी का होगा देश की पूंजी का ग्रोथ बढ़ेगा तो सामान्य आदमी का जीवन स्तर तेजी से बढ़ेगा। मोदी जी ने बताया कि 90,000 किलोमीटर हाईवे अब तक यूपीए सरकार में बना था जबकि मात्र 7 वर्षों में हमारी सरकार ने 50000 किलोमीटर नेशनल हाईवे का निर्माण करके कनेक्टिविटी को प्रमुख स्थान दिया है। जिसके कारण इंडस्ट्रीज और उद्योग का विस्तार होगा उन्होंने कहा कि रियल सेक्टर के साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्र में सरकार ध्यान दे रही है और अन्नदाता किसानों के हर दुख में केंद्र सरकार सहभागी होकर खड़ी है। मोदी जी ने बताया कि लोकल फॉर वोकल की नीति पर अमल करते हुए हमने 68% कैपिटल परफॉर्मेंस घरेलू खरीदी के लिए निर्धारित किए हैं जिसके कारण हजारों करोड़ों के उपकरण लोकल खरीदे जाएंगे जिसके कारण रक्षा एवं सभी क्षेत्रों में स्थानीय उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी और देश प्रगति पथ पर अग्रसर होगा । आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, गीता घाशी साहू, कोमल जंघेल, विनोद खांडेकर, सचिन बघेल, दिनेश गांधी, रेखा मेश्राम, एमडी ठाकुर, नीलू शर्मा, विक्रांत सिंह, चंद्रिका डड़सेना,पवन मेश्राम, कोमल सिंह राजपूत, सावन वर्मा,तरुण लहरबानी, अतुल रायजादा पूर्णिमा साहू आभा तिवारी, शिव वर्मा ,गोलू सूर्यवंशी, रघुवीर वाधवा,अरुण शुक्ला,कमल सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। आज की डिजिटल व्यवस्था आईटी सेल के संयोजक गिन्नी चावला, सूर्यकांत शर्मा एवं शशांक ताम्रकर ने की ।
