कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने के भाजयुमो की घोषणा पर कांग्रेस ने चेतावनी दी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा यदि काला झंडा की गलत परंपरा चाहती है, तो हम भी सभी भाजपा नेताओं को काला झंडा दिखाएंगे। यही नहीं, प्रदेश में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के सभी कार्यक्रमों में काला झंडे दिखाए जाएंगे।
राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक देवेंद्र यादव, संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी, एनएसयूआइ अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यदि अभद्र परंपरा शुरू करना चाहती है, तो यही सही है। कांग्रेस, भाजपा को उसी तर्ज में जवाब देगी। भाजपा के कोई भी बड़ा-छोटा राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ आएंगे तो कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा से दो कदम आगे बढ़कर उसी तर्ज पर काले झंडे दिखाएंगे। मंच पर चढ़कर मुंह पर कालिख पोत कर स्वागत करेंगे।
स्वागत प्रदेश के बाहर के ही नहीं राज्य में रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी किया जाएगा। वे प्रदेश में जहां-जहां कार्यक्रम में जाएंगे, कांग्रेस के कार्यकर्ता उनको काला झंडा दिखाएंगे और कालिख पोतेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम इस प्रकार की अपशिष्ट और अभद्र परंपराओं की शुरुआत नहीं चाहते है। यह शुरुआत भाजपा करती है, तो हम उसका जवाब उसी के तरीके से देंगे।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी जी का 3 फरवरी को रायपुर दौरा मिनट टु मिनट कार्यक्रम
- 10:25 – 12:00: विशेष उड़ान द्वारा: दिल्ली से रायपुर
- 12:10 – 12:30: सड़क मार्ग से: रायपुर एयरपोर्ट से साइंस कालेज ग्राउंड, रायपुर
- 12:30 से 12:50: सरकारी प्रदर्शनी
- 12:55 से 13:40: ‘सेवाग्राम’ का शिलान्यास ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की रोशनी राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर ‘न्याय’ योजना के तहत राशि का उद्घाटन और वितरण ‘राजीव युवा मितान क्लब’ को राशि का वितरण काफी टेबल बुक का विमोचन
- 13:40 – 14:20: गांधीवादी विचारकों, भूमिहीन किसानों और मजदूरों के साथ दोपहर का भोजन
- 14:20 से 15:00: सेवाग्राम कार्यक्रम और गांधीजी के सेवाग्राम के विचार की कला प्रदर्शनी
- 15:10 – 15:30: सड़क मार्ग से: साइंस कालेज ग्राउंड से रायपुर एयरपोर्ट
- 15:40 – 17:10: विशेष उड़ान द्वारा: रायपुर-दिल्ली
