0 केंद्र सरकार के बजट को प्रखर ने सराहा, कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार कर रही सभी वर्ग की चिंता
राजनांदगाँव। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (द) अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस बजट मे केंद्र सरकार ने युवाओं की विशेष चिंता की है। युवाओं के लिए ‘आत्मनिर्भर भारत’ इनीशिएटिव के तहत 60 लाख नई नौकरियों का सृजन होगा। इसके अलावा अगले 5 वर्षों में 30 लाख अतिरिक्त नौकरियां भी दी जाएंगी। युवा शक्ति को स्किल्ड वर्कर बनाने के लिए काम किया जाएगा। 12 साल के बच्चों को उनकी भाषा में शिक्षा मिल सकेगी। 5 मौजूदा शैक्षणिक संस्थानों को विकसित किया जाएगा। शिक्षा देने के लिए डीटीएच सुविधा देने का प्रावधान भी इस बजट मे रखा गया है। प्रखर ने कहा कि ये बजट 100 साल की भयंकर आपदा के बीच विकास का नया विश्वास लेकर आया है। ये बजट, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य मानवी के लिए, अनेक नए अवसर बनाएगा। ये बजट ज्यादा इन्फ्रास्ट्रक्चर, ज्यादा निवेश, ज्यादा विकास, और ज्यादा नौकरियों की नई संभावनाओं से भरा हुआ है। इससे ग्रीन जॉब्स का भी क्षेत्र और खुलेगा। प्रखर ने आगे कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के इस कालखंड का यह अमृत बजट है, आज का बजट आम आदमी की आकांक्षाओं के अनुरूप है। ये बजट सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर आधारित है, इसमें सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है।
