आज जो केंद्रीय बजट 2022-22 23 का प्रस्तुत किया गया है वह राजनीतिक नहीं वरन अर्थ नीति पर आधारित है जिससे देश का भला होगा। कुछ लोग इसकी आलोचना कर सकते हैं लेकिन तर्क नहीं बता पाएंगे ये ऐसे लोग हैं जिन्हें हर हालात में सिर्फ विरोध ही करना है। जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा है कि यह बजट देश की आर्थिक स्थिति को खड़ा करने के साथ ही 9.20% विकास दर को प्राप्त करने वाला है।। इस समय देश कोविड-19 के तीसरे दौर से गुजर रही है इस समय हमारे सामने कई चुनौतियां है इसमें इस बजट के माध्यम से शिक्षा व स्वास्थ्य के विस्तार तथा वैकल्पिक व्यवस्था करना महत्वपूर्ण कदम है मध्यमवर्ग के भी उम्मीदों के अनुसार यह बजट कारगर है ।। बेहतर संसाधन कृषि, श्रम सुधार के दिशा में जो कदम उठाने की बात कही गई है उससे इस क्षेत्र के लोगों में खुशहाली आएगी। टैक्स प्रबंधन को भी लोगों के हित में सरल व कम किया गया है इसमें लोगों ने देश के प्रति भाव जागृत होगा तथा लोगों का भला होगा ।औद्योगिक निवेश के लिए प्रयास किया गया है ज्यादा से ज्यादा निवेश हो साथ ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो इस तरह इस बजट का प्रारंभिक आकलन से प्रतीत होता है कि देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। आज जो बजट प्रस्तुत किया गया है वह देश को आगे बढ़ाने वाला बजट है
