राजनांदगांव. आम बजट 2022 -23 इस बार फिर से गत वर्ष की तरह झूठ का पुलिंदा है मोदी सरकार गत वर्षो में मेक इन इंडिया वर्ष, 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना स्मार्ट सिटी ,हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की स्थापना करना, जैसे बड़े-बड़े वादे किए थे वह आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं। सरकार केवल आम नागरिक के लिए घोषणा करना जानती हैं वहीं दूसरी ओर अपने पूंजीपति मित्रों को निजीकरण से लाभ पहुंचाती है।
इस बजट में कॉरपोरेट टैक्स में कमी करके केंद्र सरकार ने पुनः साबित कर दिया है कि वह केवल पूंजी पतियों की सरकार है उन्हें फायदा पहुंचाएगी और आम आदमी के जेब से पेट्रोल, डीजल आदि से टैक्स वसूल कर मध्यमवर्ग को गरीबी में धकेल रही है।
बजट में टैक्स स्लैब में किसी तरह की कोई छूट नहीं दी गई है।
बजट से सरकार ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि बड़े-बड़े आंकड़ों से केंद्र सरकार आम आदमी को गुमराह कर रही हैं।
