ग्राम पंचायत भवन बैगाटोला बना आकर्षक

राजनांदगांव जनपद पंचायत नांदगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बैगाटोला (सोमनी) के सरपंच योगेश्वर निर्मलकर की सोच ने बदली पंचायत भवन बैगाटोला की तस्वीर विशेष आकर्षक है ग्राम पंचायत भवन बैगाटोला. ग्राम पंचायत बैगाटोला के सरपंच योगेश्वर निर्मलकर लगातार दूसरी बार सरपंच बने यह उनके कार्यकाल का 7 वर्ष पूर्ण हो गया है सहज ,सरल कुशल व्यवहार के कारण जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं । सरपंच की सोच ने बदली ग्राम पंचायत भवन आकर्षक का केंद्र बिंदु हैं इस पंचायत में जो भी व्यक्ति जाता है वह उस पंचायत भवन की आकर्षक को देखते रह जाता है और तारीफ किए बिना नहीं रुक पाता हैं। पंचायत भवन का तारीफ किए बिना कोई नहीं रुकता .सरपंच योगेशवर निर्मलकर प्रारंभ से ही पंचायत के प्रत्येक कार्यों को लगन और मेहनत के बदौलत पंचायत भवन और परिसर की तस्वीर बदल गई है पंचायत भवन परिसर में तरह-तरह के पौधे और गमले की सुंदरता मन को मोहित और आनंदित कर देती है ग्राम पंचायत भवन की सुंदरता अपने आप में किसी करिश्मे से कम नहीं है रात में और भी आकर्षक लगता है लाइट की दूधिया रोशनी जगमग लाइट रहता है पंचायत के अंदर और बाहर सीसी कैमरे ,ग्लास के दरवाजे और प्रत्येक कमरे स्वच्छता मानो किसी करिश्मे से कम नहीं है।पंचायत भवन में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर ,पंचायत परिसर में नक्शा सहित अन्य आकर्षक हैं।
