
संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव में श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में नरेश कुमार ठाकुर एवं नरसिंह महेश्वरी ने बताया कि प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त भक्त शिरोमणि पवन पुत्र हनुमान जी संकटमोचक की प्रेरणा से नगर की सुख समृद्धि एवं करो ना महामारी के निवारण हेतु शहर के युवाओं की संस्था द्वारा विगत 1 माह से सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार समय संध्या 7:30 बजे से आयोजित किया जा रहा है स्थान हनुमान मंदिर परिसर पुराना रेस्ट हाउस रोड आप संस्कारधानी वासी श्रद्धालु भक्त इस आयोजन में सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता दर्ज करें वअपने जीवन को कृतार्थ करें इस आयोजन में मास्क लगाकर आए एवं 2 गज दूरी मास्क हैं जरूरी उक्त जानकारी समिति सदस्य सौरभ खंडेलवाल ने दी
