फागुन महोत्सव धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय
राजनांदगांव । श्री श्याम परिवार मित्र मंडल की महत्वपूर्ण बैठक श्री अग्रसेन भवन में समिति के संरक्षक गोपाल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में श्री श्याम परिवार मित्र मंडल की नई कार्यकारिणी के गठन के संदर्भ में चर्चा की गई । सर्वसम्मति से युवा कार्यकर्ता सौरभ अग्रवाल को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया । अन्य पदाधिकारियों का चयन वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में शीघ्र ही किया जावेगा । बैठक में आगामी फागुन महोत्सव को श्रद्धा , भक्ति एवं संस्कारधानी की गरिमा के अनुरूप भव्य रुप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया । चार दिवसीय महोत्सव शासन के कोराना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित किया जावेगा । महोत्सव में देश के ख्याति मान श्याम सेवक श्री श्याम भजन , श्री श्याम पाठ , श्री श्याम कथा वाचन एवं गायन करेंगे । श्याम परिवार मित्र मंडल की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से सुशील अग्रवाल अरुण खंडेलवाल , संतोष हुंका , राजेंद्र महोबिया , संजय अग्रवाल , राजकुमार अग्रवाल , अशोक लोहिया , अशोक अग्रवाल , लक्ष्मण लोहिया, सौरभ अग्रवाल , विकास अग्रवाल सहित अनेक श्याम भक्त उपस्थित थे ।
