राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भूपेश सरकार द्वारा समय पर धान खरीदी नहीं करने के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। भूपेश सरकार दावा कर रही थी कि समय सीमा पर किसानों का पूरा धान ले लिया जाएगा लेकिन दबाव के चलते धान खरीदी 1 सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है. किसानों को किए गए वादे को भूपेश सरकार पूरा नहीं कर रही है 2 साल के बकाया बोनस राशि देने की बात कही थी आज 3 साल बीतने के बाद भी बोनस राशि का कोई पता नहीं है पिछले साल धान बेची गई उसकी अंतिम राशि अभी तक नहीं दी गई है. राजीव गांधी न्याय योजना के नाम से किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में हजारों किसानों का अस्थाई विद्युत पंप कनेक्शन का आवेदन लंबित है. आम लोगों से मनमाना बिजली बिल वसूला जा रहा है। यह कहां का न्याय है. असमय वर्षा व ओलावृष्टि के कारण किसानों को दलहन ,तिलहन व मक्का की फसल में भारी नुकसान हुआ है जिसका मुआवजा तत्काल सरकार को देना चाहिए। सर्वे के नाम पर खाली लीपापोती किया जा रहा है। फसल के लिए किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है क्या यही राजीव गांधी न्याय योजना है।
Attachments area
| ReplyReply allForward |
