NDIcka ytpVU VqUÖm fuU m=ôg hts"tle buk dk=de mtVU fUhfuU =eJth vh vuk®xÉm cltfUh rNGt fUt mk=uN =u;u VUtuxtu - cka ytpVU VqUÖm
राजधानी में सैनिकों की याद में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से 10 लाख की लागत से सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर आकर्षक कलाकृतियां उकेरी जा रही हैं। इन दीवारोें पर सैनिकों के संघर्ष की यादोें के साथ युद्धपोत को उकेरा जा रहा है।
इसका उद्देश्य है कि शहर के लोग वीरों की गाथाओें से प्रेरणा ले सकें। अभी हाल में ही शास्त्री चौक के पास सैनिक संचालनालय की दीवार पर आकर्षक कलाकृतियां उकेरी गई थी। इनमें जल, थल और वायु सेना के वीर जवानों की कहानी को दर्शाया गया है। कलाकृतियों में लड़ाकू विमान समेत जल सेना में उपयोग होने वाले जहाज से लेकर थल सैनिकोें को बार्डर पर तिरंगा लहराते हुए दर्शाया जा रहा है।
युवाओं को मिलेगी जानकारी
दीवारों पर कलाकृतियां को उकेरने का काम मूर्तिकार जयंत मंडल कर रहे हैं। उनका कहना है कि निश्चित रूप से हमारे देश के सैनिकों के बलिदान के साथ हमारी ताकत की जानकारी युवाओं को मिलेगी। चित्रों के माध्यम से सेना के पराक्रम और बार्डर पर तैनात जवानों आदि को दिखाया जा रहा है।
मेरा करमा तू मेरा धर्मा
धड़कन म्यूजिकल ग्रुप द्वारा विगत दिनों संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने कई देशभक्ति गीत प्रस्तुत श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गायिका सोनम शिखर ने मेरा करमा तू मेरा धर्मा तू गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा अन्य कलाकारों ने मेरा मुल्क मेरा देश, ये वतन, मेरे देश की धरती, ओ जाने वाले, आई लव माई इंडिया, अब के बरस जैसे कई गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में संदीप तिवारी, नंदिनी तिवारी, जया रामटेके, राजेश रामटेके, मनोज वर्मा, प्रतिभा भौमिक, कृष्णा परमार आदि कलाकारों ने गीतों की प्रस्तुति दी।
