तुमड़ीबोड से लेकर दीवान भेड़ी बीजाभाठा तक रोड का हाल बेहाल है। निर्माण कार्य आधा अधूरा किया जा रहा है। 12 किलोमीटर रोड में सिर्फ 5 किलोमीटर का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। जबकि पूरी 12 किलोमीटर रोड जर्जर हो चुकी है। क्षेत्रीय विधायक डोंगरगांव की उदासीनता के कारण रोड का हाल बेहाल है। जबकि डोंगरगांव विधानसभा जाने का प्रमुख मार्ग है। परंतु क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की अकर्मण्यता के कारण क्षेत्र की जनता को धूल खाना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। लगातार एक्सीडेंट हो रहे हैं। दीवान भेड़ी में दो-दो फीट गड्ढे हो चुके हैं ।लोगों के घरों में धूल का गुबार घुस रहा है। ना तो विभाग अच्छे से कार्य कर पा रहा है। बीजाभाठा में रोड बन रही वहां पर गुणवत्ताहीन सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ना ही जनप्रतिनिधि जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं। 15 दिवस के भीतर उचित व्यवस्था ना होने पर आम आदमी पार्टी द्वारा आंदोलन किया जाएगा।


