रायपुर, 21 मई। बिलासपुर जिले में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव के चार और नए मामले सामने आए हैं। बताया गया है कि बिलासपुर-मुंगेली में दो~दो मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल 73 एक्टिव केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उनक संपर्क में आने वालों की पहचान में लगी है। दूसरी तरफ इन मरीजों को करीबी अस्पताल में ले जाने की तैयारी है।

