गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान हादसे की खबर सामने आई है। कृषि विभाग की झांकी में शामिल विशाल ड्रोन क्रैश हुआ है। हादसे में झांकी में शैला नृत्य कर रही महिलाएं घायल हुई। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने फहराया तिरंगाजबलपुर में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने स्टेडियम में ध्वजारोहण किया। मुख्य कार्यक्रम पंडित रविशंकर शुक्ला स्टेडियम में आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री ने परेड की सलामी ली। सभी कार्यक्रमों को कोरोना गाइड लाइन के तहत आयोजित किया किया गया।
