लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मंगलवार 25 जनवरी को मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार राजधानी स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन से शाम 4.30 बजे प्रस्थान कर 5 बजे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम अगम धाम खण्डुवा पहुंचेंगे। वे वहां से 5.10 बजे प्रस्थान कर शाम 6.30 मुंगेली जिले के सर्किट हाउस पहुचेंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।
