राजनांदगांव। आम आदमी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष चन्द्रमणी वर्मा ने कहा कि डोंगरगांव विधायक ने झोलाछाप डॉक्टरों को आश्वासन दिलवाया था कि उन्हें मान्यता दिलवा देंगे। परंतु आज पर्यंत तक ना ही उन्हें मान्यता दिलवा पाए अपितु विभागीय अधिकारी झोलाछाप डॉक्टरों से अवैध वसूली के रूप में मोटी रकम वसूल रहे हैं ।जिसका असर ग्रामीणों पर पड़ रहा है तथा कोरोनावायरस की तीसरी लहर में झोलाछाप डॉक्टरों के द्वारा सही इलाज न करने पर मरीज जिला अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं ।
जिसके कारण कोरोनावायरस बढ़ रहा है ।तथा राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी के लिए विशेष इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। जिससे बार-बार बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। तथा विभागीय कार्य मैं एक तिहाई कर्मचारी बुला कर विभागीय कार्य को भी प्रभावित किया जा रहा हैं। तथा वैक्सीनेशन का कार्य भी लापरवाही पूर्वक अभी तक अधूरा है ।आम आदमी पार्टी मांग करती है कि झोलाछाप डॉक्टर को या तो पूर्णता प्रतिबंधित किया जाए और अगर राज्य मंशा सही है तो उन्हें विशेष ट्रेनिंग देकर ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के मितानिनो की तरह स्वास्थ्य विभाग का एक अंग माना जाए। जिससे झोलाछाप डॉक्टरों की जीवन यापन का एक आधार बन पाएगा। तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक सलाहकार के रूप में उन्हें सिर्फ और सिर्फ डॉक्टरी सलाह का माध्य माना जाए नहीं तो किया जाएगा आंदोलन। ज्ञापन देने में प्रदेश उपाध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत, महिला जिला अध्यक्ष चन्द्रमणी वर्मा, संरक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह गिल, संगठन मंत्री अशोक चौबे ,नीलम जामुलकर आदि उपस्थित रहे
