छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान अब खुफिया सूचना के आधार पर चलेगा। इसके लिए सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में सीआरपीएफ डीजी कुलदीप सिंह और डीजीपी अशोक जुनेजा सहित आला अधिकारी मौजूद थे। पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में संयुक्त आपरेशन पर रणनीति बनी।
कुलदीप सिंह ने अब तक सुरक्षा बलों द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष जाहिर करते हुए भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। बैठक में सीआरपीएफ व छत्तीसगढ़ पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।सीएम से मिले सीआरपीएफ डीजीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सीआरपीएफ डीजी कुलदीप सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, सीआरपीएफ के स्पेशल डायरेक्टर जनरल जुल्फिकार हसन, एडीजी नितिन अग्रवाल, आइजी साकेत, डीआइजी एके सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री को आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही पिछले अभियान की प्रगति की रिपोर्ट पेश की।
