राजनांदगांव।छुरिया ब्लाक के ग्राम बेलरगोंदी में 23 जनवरी को आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वीं जयंती पर उन्हें आदर पूर्वक शत-शत नमन करते हुए सत्यम ब्लड ग्रुप के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्तदान शिविर का शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तैलचित्र पर पूजा अर्चना माल्यार्पण कर किया गया। हर युवा के लिए प्रेरणा स्रोत है नेताजी उनके दिए गए वचन तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा इसी से प्रेरणा लेकर सत्यम ब्लड ग्रुप के संयोजक चित्रांगन साहू ने अपनी टीम के साथ युग निर्माण नवयुवक मंडल व ग्रामवासियों के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाई ।संयोजक चित्रांगन साहू ने बताया कि रक्तदान शिविर में 38 यूनिट रक्तदान हुआ. इस शिविर में सुनील यादव, चंद्रिका बाई वर्मा, गिरीश कुमार, श्रवण चंद्रवंशी, सोमन कुमार, टोमन चंद्रवंशी, लिलेंद्र कुमार, चंद्रशेखर साहू रोहित कुमार ,देवा साहू ,विनोद कुमार ,सुनील साहू ,डाकेश साहू, देव कुमार माली ,बृजलाल, नेतराम, नागेश्वर कुमार, जितेंद्र पटेल, देवानंद पटेल, पोकेश, पेमेश, जेठू कवर, नवल साहू,ढालेंद्र कुमार, निर्मल कुमार ,घनश्याम पटेल ,देवेंद्र साहू, गोवर्धन पटेल, लखन साहू, इवेंद कुमार, खिलावन ,युगल किशोर,केदार,ऐश्वर्य कुमार,कौशल कंवर,लखन राम,जितेंद्र माली,राकेश चन्द्रवंशी,सुरेन्द्र सार्वा सहित अन्य ने रक्तदान किया।रक्तदान शिविर में युग निर्माण नवयुवक मंडल ,सत्यम ब्लड ग्रुप संयोजक चित्रागंन साहू, मानव सेवा फाऊंडेशन से कीर्ति, परमानंद , युवा रक्तवीर समुह संयोजक गुलशन पटेल ,निलकन्ठ कोमरे शिक्षक रेखचन्द वर्मा ,नरेश साहू, बृज लाल कंवर कौशल कंवर का विशेष योगदान रहा।
