लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार रविवार 23 जनवरी को दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार राजधानी स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर 1.45 बजे दुर्ग जिले के ग्राम मोरिद पहुंचेंगे। वे वहां साहू समाज भवन एवं आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री गुरू रूद्रकुमार रायपुर के लिए रवाना होंगे।
