0 पुलिस और जीआरपी को मिली सफलता
0 सभी को चिचोला लाया गया
0 सीडब्ल्यूसी में हुआ बयान
राजनांदगांव। चिचोला थाना अंतर्गत आने वाले गांव की पांच युवती घर से बगैर बताए चली गई थी। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को लगी, पुलिस हरकत में आई और पतासाजी शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार चिचोला थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव की एक बालिग युवती सहित चार नाबालिग युवतियां घर से बगैर बताए 19 जनवरी को चली गई थी। जिसकी शिकायत पर चिचोला पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि ये युवतियां ग्वालियर रेलवे स्टेशन में हैं। जिसे सकुशल चिचोला ला लिया गया है। विश्वास सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह पांचो लड़कियां पहले चिचोला बस स्टैंड गई और वहां से एक मोबाइल शॉप से सिम खरीदी और फिर वे युवतियां डोंगरगढ़ पहुंची और डोंगरगढ़ से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से दिल्ली की ओर रवाना हुई । बकायदा इन युवतियों ने अपना रिजर्वेशन करा रखा था। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि युवतियां जो मोबाइल चलाती थी, पुरानी सिम फेंक कर नया सिम लगा लिया है और डोंगरगढ़ से ट्रेन के माध्यम से दिल्ली की ओर रवाना हुई है। जिसकी पतासाजी करते हुए यह जानकारी मिली कि यह युवतियां डोंगरगढ़ से दिल्ली की ओर रवाना हुई है जिन्हें जीआरपी और स्थानीय पुलिस की मदद से ग्वालियर रेलवे स्टेशन में सकुशल उतारा गया। उसके बाद सभी लड़कियों का सीडब्ल्यूसी में बयान दर्ज किया गया और फिर इन सभी लड़कियों को चिचोला पुलिस के सुपुर्द किया गया है । मिली जानकारी के अनुसार चिचोला पुलिस इन युवतियों को लेकर चिचोला पहुंच गई है। जल्द इस मामले का खुलासा करेगी।

