250 / रूपये के लेन देन का विवाद बना हत्या का कारण
राजनांदगांव. आरोपी अमन मुल्ला के विरूद्ध थाना बसंतपुर में चोरी का 01 प्रकरण तथा मारपीट के 02 प्रकरण पंजीबद्ध है ।
आरोपी अमन मुल्ला का नाम गुण्ठा बदमाश के सूची में लाने की तैयारी है ।
श्रीमान ओ.पी. पाल पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेन्ज दुर्ग , श्री संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव , श्री संजय महादेवा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव , श्री गौरव राय नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव एवं प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन पर आरोपी अमन मुल्ला को सरगर्मी से पता तलाश कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया गया ।

राजनांदगांव. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है . घटना दिनांक 20.01.22 के रात्रि करीबन 10:00 बजे के मध्य बाल गोविन्द चौक के पास आरोपी अमन मुल्ला उर्फ अमन हुसैन उर्फ अमन खान पिता अब्दुल अजीज उम्र 20 साल निवासी पठानपारा थाना बसंतपुर द्वारा आसीफ खान उम्र लगभग 18 साल निवासी लकड़ी टॉल के पास वार्ड नं . 38 राजनांदगांव को पुराना रंजिश के चलते एक वर्ष पूर्व ताश खेलते समय 250 / रूपये का लेन देन को लेकर विवाद था । इसी विवाद पर से आरोपी अमन मुत्ला द्वारा आसीफ खान को धारदार हथियार से सीन के दाहिने तरफ सीना एवं भुजा के बीच बाये तरफ , दाहिने भुजा एवं गले के बीच बाये भौ के पास सिर में दोनो हाथ के कलाई के पास चोट पहुँचाया जो घटना स्थल पर खून से लथपथ पढ़ा था , घटना स्थल पर उपस्थित लोगो के द्वारा आसीफ खान को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री ले गये , जहाँ डॉक्टर द्वारा चेक करने पर उसे मृत घोषित कर दिया ।
विवेचना के दौरान आरोपी अमन मुल्ला उर्फ अमन हुसैन उर्फ अमन खान पिता अब्दुल अजीज उम्र 20 साल निवासी पठानपारा को थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा गंज मण्डी से आज सुबह गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर आरोपी से घटना में प्रयुक्त रानी सागर झाडियों के पास से खून लगा चाकू जप्त किया गया तथा आरोपी खून से सने कपड़े काला कुर्ता एवं काला जींस जप्त किया गया । आरोपी को आज दिनांक 21.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है । एक वर्ष होली के समय ताश खेलते समय 250 / रूपये का लेन देन का विवाद हत्या का कारण बनां पूर्व में आरोपी मोटर पंप चोरी एवं 02 मारपीट के प्रकरण में गिरफ्तार हो चुका है ।
आरोपी के पतासाजी व गिरफ्तारी में निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी बसंतपुर उप निरीक्षक भोला सिंह राजपूत , उनि चेतन चन्द्राकर सउनि प्रकाश सोनी , प्र ० आर ० बसंतराव चौरे प्र ० आर ० शंभूनाथ द्विवेदी आरक्षक विभाष सिंह , आरक्षक कमल किशोर यादव , आरक्षक विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा ।

