0 पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
0 गत दिनों हुई थी मारपीट
0 आरोपी का नाम अमन खान बताया जा रहा
राजनांदगांव। कल रात लगभग 10:00 बजे के आसपास दुर्गा चौक और बाल गोविंद चौक के बीच एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई । वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल देखने को मिला। पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची और जांच शुरूकर दी।
मिली जानकारी के अनुसार कल रात 10:00 बजे के आसपास दुर्गा चौक और बाल गोविंद चौक के बीच एक 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। जिसका नाम आसिफ खान दुर्गा चौक निवासी बताया जा रहा है। हत्या के तुंरत बाद ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच उपरांत कुछ लोगो से पूछताछ की गई तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सुबह ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम अमन खान उम्र 20 वर्ष निवासी पठान पारा बताया जा रहा है। हत्या पीछे का कारण यह सामने आ रहा है कि कुछ दिन पूर्व आसिफ खान और अमन खान के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमे आसिफ ने अमन की पिटाई कर दी थी। मारपीट की घटना के बाद आसिफ से बदला लेने की नीयत से कल रात अमन खान ने मौका पाया और आसिफ के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे आसिफ़ की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ की जा रही है।

