कृष्णा, मनोज एवं जैकी को भाजयुमों में मिला नवीन दायित्व



राजनांदगांव । भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव , जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह , शहर मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी सहित भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव की अनुशंसा पर कृष्णा निषाद, जैकी सोनकर, मनोज साहू को दक्षिण मण्डल में शहर मंत्री की महती जिम्मेदारी सौंपी गई है । ज्ञात हो कि इन तीनों विगत् 5 वर्षो से युवा मोर्चा में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे है साथ ही अन्य जनहित की मांग को लेकर अनेक आंदोलन, धरना, विरोध प्रदर्शन में प्रमुखता से सक्रिय रहे है भाजयुमो में नवीन दायित्व के लिए तीनों को उसके करीबियों एवं मित्रगणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
